पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 15 सितम्बर को
देवरिया। पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की 13वी पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा आगामी 15 सितम्बर को सलेमपुर महदहा के उत्सव मैरेज हाल मे सुबह 11 बजे आयोजित की जायेगी।
जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामापति राम त्रिपाठी, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि विधायक बरहज दीपक मिश्र शाका, विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंहआदि मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी पूर्व सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा एवं पूर्व प्रत्याशी भाटपार रानी विधानसभा जयनाथ कुशवाहा के जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
