शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार की स्मृति में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार की स्मृति में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

देवरिया। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत दिवस की स्मृति में सोनार समाज जनपद देवरिया के तत्वावधान में लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, न्यू कॉलोनी देवरिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान जैसा पुनीत कार्यक्रम आयोजित करना बेहद प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। सोनार समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति और शहादत को नमन करने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम संयोजक अनंत वर्मा और जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने शिविर में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ और नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा पिंटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह, सभासद प्रियंक वर्मा, पतंजलि की जिला महामंत्री प्रियंका सर्राफ, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष व्यास, वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, समाजसेवी हीरा वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर संरक्षक शंखपाल सर्राफ, श्यामसुंदर वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, सूरज वर्मा, आकाश वर्मा, मनोज वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, राजू सोनी, कृष्ण वर्मा उर्फ टिंकू, संजू सोनी, मीडिया प्रभारी अनमोल वर्मा, दिग्विजय वर्मा, अमृत राज वर्मा, विशाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, अजय यादव, विकास वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, अंकित वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण वर्मा, अमरनाथ वर्मा, प्रिंस वर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, संगीता सिंह, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।