दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच आज 

दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच आज 

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। रविवार 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यूएई को एकतरफा मुकाबले में धोया था, जबकि पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल की।

इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर काफी विरोध हो रहा है। कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंध खत्म करने की मांग उठ रही है।

हालांकि सरकार की नई खेल नीति के अनुसार भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलेगा लेकिन एशिया कप या आईसीसी प्रतियोगिताओं जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। एशिया कप टी20 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन मुकाबले हुए, जिसमें से भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक जीता है।