देवरिया में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या
देवरिया/कुशीनगर। जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी करौता के मटकेश्वर राम टोला में गुरुवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब कुशीनगर से बारात आई थी। इसी बीच करीब 11 बजे रात कुशीनगर से आए एक युवक किसी ने गोली मारकर दी गई। फायरिंग की आवाज और जमीन पर तड़पते युवक को देख कर बरातियों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के रामपुर झुरियां गांव से खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के टोला मठकेश्वरराम में अनिल गिरी के घर बरात आई थी। बरात में अहिरौली कुशीनगर का रहने वाला राजन यादव भी आया था। वह पंडाल में भोजन कर रहा था, इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और उसे गोली मार दिया। जिससे बरात में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने समझते तब तक घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया।
वहीं गोली मारने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी और युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं बारात में युवक की हत्या की सूचना पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को हुई तो वह देर रात में ही पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
एसपी विक्रांत वीर ने कहा हैं कि मृतक राजन राजनीति से जुड़ा हुआ था। वही अपने गांव में बीडीसी था। प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। जांच में पता चला है कि चुनाव के दौरान उसका विपक्षियों से कुछ विवाद हुआ था। आशंका है कि चुनावी रंजिश या व्यापारिक रंजिश के चलते ही राजन की हत्या की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाना खाते समय युवक पंडाल में पहुंचा और राजन यादव पर पीछे से गोली चलाई। आसपास बैठे लोगों ने जब युवाओं के हाथ में असलहा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में जिस युवक को गोली लगी वह नीचे गिरकर तड़पने लगा। उसके बाद बरात में भगदड़ मच गई।
