देवरिया मे इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
देवरिया। जनपद में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की देवरिया शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव नगर स्थित बियोंड फ्लेवर्स रेस्टोरेंट के सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में डॉ. रजनी सिंह को अध्यक्ष, डॉ. शशांक सिंह को सचिव तथा डॉ. अंकिता राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आर. पी. शाही ने अपना कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रजनी सिंह को सौंपा। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. गुंजन गुप्ता एवं डॉ. पवन सिंह निर्वाचित हुए। डॉ. सचिन जायसवाल को संयुक्त सचिव, डॉ. सुनील मल्ल को जर्नल एडिटर, डॉ. प्रगति गौर को सीडीई कन्वेनर तथा डॉ. रोहित सिंह एवं डॉ. सुधांशु प्रजापति को सीडीएच कन्वेनर चुना गया।
राज्य इकाई की एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए डॉ. आर. पी. शाही, डॉ. विकास पाण्डेय एवं डॉ. नितीश राय को चुना गया, जबकि स्थानीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में डॉ. आशुतोष मूर्जानी, डॉ. एस. एस. गुप्ता एवं डॉ. नील रतन बरनवाल को स्थान मिला। वहीं वूमेन डेंटल काउंसिल के चुनाव में डॉ. रत्नावली त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा डॉ. श्वेता चौरसिया एवं डॉ. अदिति यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव का संचालन डॉ. संजय मिश्रा एवं डॉ. जे. के. राय की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके साथ ही एक डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सरस्वती डेंटल कॉलेज, लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. सुप्रतिम त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडे भी उपस्थित रहे।
डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम में देवरिया एवं कुशीनगर के लगभग 40 दंत चिकित्सकों को दांतों के आधुनिक उपचार पद्धतियों पर व्याख्यान दिया गया तथा वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. वैभव ज्योति, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. अरविंद मद्धेशिया, डॉ. किसलय गौड, डॉ. संतोष शाही, डॉ. रश्मि शाही, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. हर्ष प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एस. पी. वर्मा, डॉ. अतुल कुमार उपाध्याय, डॉ. आदिल अहमद, डॉ. अजितेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. चंदन पाल, डॉ. संजीव मौर्य, डॉ. विवेक चौहान, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. संतोष कुशवाहा सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
