देवरिया जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीम ने चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान
देवरिया जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीम ने चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान
देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम मुख्य आरक्षी धनंजय कुमार, आरक्षी लवकुश यादव, महिला आरक्षी अंजू यादव, महिला आरक्षी पूनम यादव व महिला आरक्षी अंशु द्वारा पचलड़ी बाजार में,थाना तरकुलवा की मिशन शक्ति टीम रिक्रूट आरक्षी माजिद अंसारी, रिक्रूट महिला आरक्षी आंचल राय व रिक्रूट महिला आरक्षी जायत्री कुमारी द्वारा थाना क्षेत्र में, व
थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीमआरक्षी अश्वनी कपूर, आरक्षी निरंजन सरोज व महिला आरक्षी सोनी वर्मा द्वारा एसबीआई बैंक महेन में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया ।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया।
