बाबा राघव दास इंटर कालेज में‘आत्मनिर्भर शाला’ के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

बाबा राघव दास इंटर कालेज में‘आत्मनिर्भर शाला’ के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

देवरिया। रिलायंस जियो फाउंडेशन द्वारा शहर के न्यू कालोनी स्थित बाबा राघव दास इंटर कॉलेज में ‘आत्मनिर्भर शाला’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के महत्व तथा दैनिक जीवन में इनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उक्त विषयों पर आधारित चित्रकला गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल एवं ऊर्जा की बचत और कचरे के उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का समन्वय विनीत कुमार दुबे, संदीप सिंह, अमित सिंह, अजीत शाही एवं चिंतामणि द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, उप प्रधानाचार्या जया मिश्रा, एवं अभिनेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।