थाना खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

थाना खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त अंदीप कुमार पुत्र राघव प्रसाद सा0 परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया को ग्राम परसिया छितनी सिंह से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। जिसके बाद से पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनांक 12.06.2025 को अभियुक्त अंदीप कुमार द्वारा विनोद कुशवाहा को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके संबंध में दिनांक 13.06.2025 को थाना खामपार पर आवेदक रामाकान्त पुत्र सोमारी कुशवाहा ग्राम नियरवा थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीर दी गई । तहरीर प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.06.2025 को अभियुक्त अंदीप कुमार को 01 अदद नाजायज चाकू (आलाकत्ल) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, उ0नि0 कृपाराम यादव, उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य, का0 उमेश यादव, का0 सुशील मिश्रा, का0 चौहान मनीष योगेश, का0 जितेन्द्र यादव आदि रहे।