ग्रैविटी ओरिएंटिंग इंटेलीजेंस की देवरिया शाखा का हुआ शुभारंभ
-- JEE और NEET की तैयारी के लिए के देवरिया में मिलेगी क्लास
देवरिया। जनपद के राघव स्थिक हनुमान मन्दिर के निकट ग्रैविटी ओरिएंटिंग इंटेलीजेंस की देवरिया शाखा का शुभारंभ आज हो गया। जिससे अब देवरिया के युवाओं को JEE और NEET की तैयारी के लिए के देवरिया में क्लास मिलेगी और जनपद के युवाओं को दूर गैर जनपद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उक्त बाते भव्य शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विज्ञान खगोल भौतिकी में स्नातकोतर सिविल सेवा 1992बैच 2001से 2022 तक संयुक्त राष्ट्र के साथ कार्यरत अनिल तिवारी जी ने कही। उन्होंने कहा कि देवरिया के साथ ही आस पास के युवाओं के सपनों को पंख लगाने में ग्रैविटी ओरिएंटिंग इंटेलीजेंस संस्था एक मिल का पथर साबित होगा।
वहीं इस मौके पर पहुंचे आई आईं टी दिल्ली और स्विट्जरलैंड से एमबीए के साथ ही देवरिया के सदर सीट से सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के इस संस्था का देवरिया में प्रारंभ होने से देवरिया के अपने सपनों को उड़ान भरने में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके साथ दूर शहरों में तैयारी के लिए पलायन रुकेगा। बच्चे बाहर जाने पर समय से भोजन न करने से बीमार पड़ जाते थे अब वो अपने शहर में रह कर तैयारी करेंगे।
ग्रैविटी ओरिएंटिंग इंटेलीजेंस संस्था के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने कहा कि यहां हर तरह की सुविधा विद्यार्थियों को दी जाएगी जो उन्हें उनकी पढ़ाई के साथ ही तैयारी में काम आएगी। इस मौके पर प्रो०विद्या सागर चौबे, आलोक कुमार जयसवाल, सुमित शर्मा, चंद्रप्रकाश मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, अवनीश जयसवाल, राघव पांडेय, योगेश्वर पांडेय, नारायण देव तिवारी, साकेत मणि, विवेक मणि, राजा बाबू, प्रिन्स चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
