आगामी 13 दिसम्बर 2025 राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए समस्त विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

आगामी 13 दिसम्बर 2025 राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए समस्त विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

देवरिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय परिसर स्थित केंद्रीय सभागार , देवरिया में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया, कि समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। 

उन्होनें समस्त उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया, कि लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जन जागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुमार गौरव के द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।

    इस बैठक में मुख्य रूप से विद्युत विभाग, बी0एस0एन0एल0 जिला परिवीक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, सहायक स्टाम्प आयुक्त, वाट माप, दिव्यांग विभाग, स्वास्थ विभाग, वाणिज्य कर, सेवायोजन, नगरपालिका, सहायक श्रम आयुक्त, आबकारी अधिकारी, उप सम्भागीय परिवहन, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।