सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 624 जोड़ों का होगा विवाह

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 624 जोड़ों का होगा विवाह

देवरिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 05 दिसंबर 2025 को केंद्रीय विद्यालय/राजकीय आईटीआई, देवरिया के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विकास खंडों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों से पात्र एवं चयनित 624 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

          विवाह के लिए चयनित सभी जोड़ों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए आवेदिका/कन्या तथा वर (लड़का) को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवेदिका/कन्या की बैंक पासबुक के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना होगा।

      उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अवगत कराया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चयनित जोड़ों को 05 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे तक निर्धारित स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुँचने की सूचना अपने स्तर से अवश्य उपलब्ध करा दें।