रामपुर कारखाना पुलिस ने छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रामपुर कारखाना पुलिस ने छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रामपुर कारखाना पुलिस ने छेड़खानी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 02 अभियुक्तों क्रमशः 1. हरीश सैनी पुत्र रामबेलास निवासी ग्राम सिरसिया टोला महादेवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया 2.रमायन पुत्र परमानन्द निवासी ग्राम सिरसिया नं0 1 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर रामपुर तिराहे से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि पीड़िता द्वारा थाना रामपुर कारखाना पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि ट्यूशन पढ़ाने के लिए स्कूटी से जाने के दौरान राघोपुर नहर से कुछ आगे बाइक सवार दो लड़कों द्वारा वादिनी के साथ बदतमीजी किया गया। इस संबंध में थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशा राम थाना रामपुर कारखाना, उ0नि0 जयसिंह यादव, का0 कृष्णदेव साहनी, का0 अवनीन्द्र मिश्रा, का0 दुर्गा प्रसाद यादव, का0 हरिप्रसाद यादव आदि रहे। इस आशय की जानकारी देवरिया पुलिस की सोशल मीडिया सेल के माध्यम से मिली।