पीयू संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर करे आवेदन

पीयू संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर करे आवेदन

पीयू संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर करे आवेदन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून से समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं छात्र हितैषी बनाने के उद्देश्य से सभी संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करनी होगी। इसके बाद वे अपनी पसंद के महाविद्यालय एवं विषय का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार समर्थ पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही संचालित की जाएगी। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनेगी तथा अभ्यर्थियों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।