देवरिया मे डेढ़ कुंतल गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया मे डेढ़ कुंतल गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

         डेढ़ कुंतल गाजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब रामपुर कारखाना पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा एक कंटेनर से करीब डेढ़ कुन्तल गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को धर दबोचा। ये सफलता टीम को उस दौरान हुई जब मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर देसही देवरिया मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक वाहन रोका । जिसमे बोरे से ढककर ले जाया जा रहा 01 कुन्तल 54 किलोग्राम गांजा रखा हुआ। वही मौके से टीम ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत करते हुए बरामद वाहन व गांजा को कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों  मजहर अली पुत्र कासिम अली निवासी पिपरामदन गोपाल थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया तो अभिमन्यु सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी मठिया थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, उ0नि0 जावेद सिद्दीकी एसटीएफ टीम प्रभारी लखनऊ, उ0नि0 जय सिंह यादव थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, मु0आ0 बरनाम सिंह एसटीएफ लखनऊ, म0आ0 मृत्युंजय सिंह एसटीएफ लखनऊ, आ0 अजीत सिंह एसटीएफ लखनऊ, मु0आ0 सुरेश राम एसटीएफ लखनऊ, आ0 कृष्णदेव साहनी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, आ0 अभयशक्ती शुक्ला थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, आ0 पंकज यादव थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, आदि रहे।