तमिलनाडु में अभिनेता विजय थालपति के पार्टी की चर्चा जोरो पर

तमिलनाडु में अभिनेता विजय थालपति के पार्टी की चर्चा जोरो पर

तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को की। पहला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सीधे 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए। 

29 मार्च को सभी 234 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। अभी यह पोस्ट करने तक TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। 100+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सत्ताधारी DMK पार्टी तीसरे नंबर पर आती दिख रही है।

अभिनेता विजय का पूरे इलेक्शन कैंपेन में 4 चीजों पर फोकस रहा। एंटी-करप्शन, सोशल जस्टिस, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा और रोजगार।

अभी तक के रुझानों के हिसाब से वह बहुमत के करीब पहुंच रहे हैं। अगर TVK सरकार बनी तो यह इतिहास होगा। सिर्फ 2 साल की तैयारी में सत्ता तक पहुंच जाना....