देवरिया में पुल निर्माण में बड़ी लापरवाही , डीएम ने जाँच के आदेश 

देवरिया में पुल निर्माण में बड़ी लापरवाही , डीएम ने जाँच के आदेश 

 देवरिया। जनपद के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के खंनुवा नदी के चखनी घाट पर 16 करोड रुपए की लागत से बना रहा पुल में कई फीट दरार आने से सेतु निगम विभाग में हड़कंप मच गया है।बीते एक जून को यह वाकया हुआ है।मालवा नीचे गिरा जिससे काम कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए।यह पुल यूपी और बिहार राज्य की सीमा पर बन रहा है और दोनों प्रदेशों को जोड़ता है।ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन,मानक विहीन और घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत कई बार की लेकिन सेतु निगम विभाग में मामले को हल्के में लिया।जिससे यह घटना घटित हुई है।

यह पुल बनने से पहले ही भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया है।वहीं अधिकारियों ने बताया है कि गोरखपुर और लखनऊ की पुल निर्माण की विशेषज्ञता जांच करेगी।गोरखपुर की टीम बिना सेफ्टी किट लिए ही पुल पर चढ़कर जांच की और दरार वाली साइट के दीवाल को गिराने की सिफारिश की है।

हालांकि इस पूरे मामले पर सेतु निगम विभाग का कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है।

वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि आज ब्रिज के संबंध में संज्ञान में आया है कि मानक क्वालिटी में नहीं है और इसका प्रोजेक्ट का कास्ट कितना है इसका हमने पूरा रिपोर्ट मांगा है। अगर इसमें कोई मानक के विपरीत निर्माण हुआ है तो उसकी जांच भी की जाएगी। किसी भी तरह की की जनहानि न हो इसका भी ध्यान दिया जाएगा । हमने टीम गठित की है जिसके जो मौके पर जांच करगे।