यूपी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा एक महीना बढ़ी, शासन ने जारी किया आदेश

यूपी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा एक महीना बढ़ी, शासन ने जारी किया आदेश

यूपी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा एक महीना बढ़ी, शासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। शासन ने राजस्व परिषद के तहत आने वाले विभिन्न पदों के लिए स्थानांतरण (Transfers) की तय समय-सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में राजस्व अनुभाग-9 की विशेष सचिव दिव्या मित्तल द्वारा आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है।राजस्व परिषद के अनुरोध पर लिया गया फैसलाजारी आदेश के अनुसार, राजस्व परिषद ने 31 मई 2026 को शासन को एक पत्र भेजकर प्रशासनिक और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए ट्रांसफर की समय-सीमा को एक माह बढ़ाने का अनुरोध किया था। शासन ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने के बाद समय-सीमा के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने आयुक्त एवं सचिव (राजस्व परिषद) को निर्देश दिए हैं कि इस बढ़ी हुई एक महीने की अवधि के भीतर सभी जरूरी और लंबित ट्रांसफर की प्रक्रिया को नियमों के तहत पूरा कर लिया जाए। साथ ही, प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्मिक विभाग द्वारा 5 मई 2026 को जारी की गई मूल 'वार्षिक स्थानांतरण नीति वर्ष 2026-27' के अन्य सभी दिशा-निर्देश और प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेंगे। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल समय-सीमा को बढ़ाया गया है। इस फैसले से राजस्व विभाग के उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनके ट्रांसफर की प्रक्रिया समय कम होने की वजह से रुकी हुई थी।