आईजीआरएस प्रकरणों में त्रुटिपूर्ण आख्या पर देवरिया डीएम सख्त

आईजीआरएस प्रकरणों में त्रुटिपूर्ण आख्या पर देवरिया डीएम सख्त

आईजीआरएस प्रकरणों में त्रुटिपूर्ण आख्या पर देवरिया डीएम सख्त

देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों की आख्या के परीक्षण में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी कार्यप्रणालियों में सुधार लाएं एवं वास्तविक तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए तदनुरूप ही आख्या अपलोड करें। अन्यथा ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आईजीआरएस आख्या के फीडबैक में पाया गया कि ग्राम बैतालपुर निवासी शिकायतकर्ता बलदेव व अन्य के निर्माण कार्य रोकने संबंधी शिकायत में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा त्रुटिपूर्ण आख्या लगाए जाने तथा रामगुलाम टोला निवासी विजय लक्ष्मी के पीएम सूर्यघर योजना संबंधी प्रकरण में अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा गलत आख्या लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाए जाने के लिए आगाह किया है।

         इसी प्रकार ग्राम चैनपुर निवासी सुशीला देवी के पारिवारिक लाभ न मिलने संबंधी प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम बड़या बुजुर्ग निवासी सुजीत कुमार सिंह के पानी की पाइपलाइन से नल कनेक्शन न दिए जाने के प्रकरण में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं ग्राम विशुनपुरा, तहसील भाटपाररानी निवासी रीना कुमारी द्वारा परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराए जाने संबंधी प्रकरण आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराया गया था। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपाररानी द्वारा मामले का निस्तारण किए बिना त्रुटियुक्त आख्या लगाई गई, जो आईजीआरएस के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसी स्थिति किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी है।