गोरखपुर के डॉ. कुलदीप पाण्डेय को लखनऊ मे मिला प्राइड ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड
गोरखपुर के डॉ. कुलदीप पाण्डेय को लखनऊ मे मिला प्राइड ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड
गोरखपुर । शिक्षा,समाजसेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए समाजसेवी व शिक्षाविद् डॉ. कुलदीप पाण्डेय को लखनऊ में द इंडियन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्राइड ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक संजय त्रिपाठी एवं अध्यक्षा कामना त्रिपाठी द्वारा कुलदीप पाण्डेय को अंगवस्त्र,ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कुलदीप पाण्डेय वर्तमान में केबीएस यूनिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन से जुड़े प्ले वर्ल्ड स्कूल गोरखपुर के निदेशक, ग्लोबल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन, पंडित बृजेश पाण्डेय एजुकेशनल ट्रस्ट के मुख्य न्यासी एवं अध्यक्ष तथा युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे शिक्षा के प्रसार प्रचार, युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता,स्वास्थ्य सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न अभियानों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शैक्षणिक रूप से पाण्डेय जी ने एमबीए, एम.कॉम., बी.कॉम., बी.एड. तथा नेचुरपैथी मे डीएनवाईएस-बीएनवाईएस की शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देशभर में 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से भी जुड़े हैं तथा अब तक 30 बार स्वयं रक्तदान कर तथा 5 बार रक्तदान कैंप लगाकर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात् डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। कुलदीप पाण्डेय ने सम्मान का श्रेय अपने पिता पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य को दिया, जिनकी प्रेरणा व आशीर्वाद से इस मुकाम तक पहुंचे है। साथ ही इस सम्मान के लिए द इंडियन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा कामना त्रिपाठी, संस्थापक संजय त्रिपाठी के प्रति भी आभार प्रकट किया।
