खुखुन्दू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अभियुक्त नूनखार स्टेशन से गिरफ्तार

खुखुन्दू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अभियुक्त नूनखार स्टेशन से गिरफ्तार

 देवरिया। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खुखुन्दू पुलिस ने हत्या के मामले में काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नूनखार रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शातिर अभियुक्त ट्रेन पकड़कर जिले से बाहर भागने की फिराक में था।

 मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खुखुन्दू पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित चल रहा इनामी अभियुक्त नूनखार स्टेशन पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान दुर्गेश (उम्र करीब 27 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी सलाहाबाद (वार्ड नंबर 06), थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी दुर्गेश के खिलाफ थाना खुखुन्दू में हत्या और सबूत मिटाने के मामले में अभियोग पंजीकृत था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

 सफलता पाने वाली पुलिस टीम इस शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में खुखुन्दू थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लवकुश कुमार, कांस्टेबल गिरजेश यादव और रिक्रूट कांस्टेबल आदित्य शर्मा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी