खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्त मन्टू यादव पुत्र सुभाष यादव (26) निवासी ग्राम खाप जतऊर थाना गुठनी जिला (बिहार) को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में उक्त अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि कि दिनांक 30.04.2026 को थाना खामपार पर वादी श्री कंचन गुप्ता निवासी परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है, उसी दुकान पर दिनांक 30.04.2026 को अभियुक्त मन्टू यादव उपरोक्त सिगरेट पिया, जब अंकित गुप्ता द्वारा मन्टू यादव से पैसा मांगा गया तो वह पैसा देने से इन्कार करने लगा तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री रविन्द्र नाथ सिंह, हे0का0 अशोक सिंह यादव आदि रहे। इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया सेल देवरिया पुलिस द्वारा मिली।
