खाद्य सुरक्षा एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर डीएम ईशा प्रिया को मिला प्रशंसा पत्र

खाद्य सुरक्षा एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर डीएम ईशा प्रिया को मिला प्रशंसा पत्र

अम्बेडकरनगर। जनपद की जिलाधिकारी ईशा प्रिया (आईएएस-2016 बैच) को खाद्य सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान अपर मुख्य सचिव (एसीएस) बी. एल. मीणा द्वारा भेजा गया।

 प्रशंसा पत्र में जनपद में खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन, मिलावटखोरी पर नियंत्रण तथा आमजन के स्वास्थ्य हितों की सुरक्षा के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की गई है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे जनहित को प्राथमिकता मिली। शासन स्तर पर इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरी टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम बताया। यह प्रशंसा पत्र जनपद प्रशासन की कार्यशैली और पारदर्शी व्यवस्था पर शासन के विश्वास को भी दर्शाता है।