बेटियां हैं देश की शान उनकी शिक्षा और स्वस्थ का रखें पूरा ध्यान पर आधारित कार्यशाला आयोजित
वाराणसी। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी श्री बैभव बंगर की अध्यक्षत में मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज लल्लापुरा सिगरा और वनिता इण्टर मीडिएट कालेज चेतगंज पर मिशन शक्ति के परिपेक्ष में बेटियां हैं देश की शान उनकी शिक्षा और स्वस्थ का रखें पूरा ध्यान पर एक कार्यशाला आयोजित की गई साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा थानों के समस्त कर्मचारीगण की मौजूदगी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं/ बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,
1090 विमेन पावर हेल्प लाईन,
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,
102 स्वास्थ सेवा,
108 एम्बुलेंस सेवा,
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,
181 महिला हेल्प लाइन नम्बर,
14567 सीनियर सिटीजन,
उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई, तथा वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए नए हेल्पलाइन नम्बर 9670705555 कि विषय में बताया गया।
