रोजगार मेले में 175 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

रोजगार मेले में 175 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

देवरिया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रोजगार में वृद्धि के उद्देश्य से, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय के निर्देशन एवं समन्वय में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, देवरिया तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, लाइवलीहुड बिजनेस इन्क्यूबेटर, 319/1 प्रथम तल, कौशल चन्द्र टॉवर (रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर), सी.सी. रोड, देवरिया परिसर में प्रारंभ हुआ। मेले में 311 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 07 कंपनियों द्वारा कुल 175 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

       कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ज्योति प्रकाश जायसवाल, उद्यमी हरिशचन्द्र गुप्ता तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरडीहा नथमल गणेश कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  मेले का सफल संयोजन राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, देवरिया के प्रबंधक रोहित सिंह तथा जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए असफल अभ्यर्थियों को पुनः कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

       रोजगार मेले के आयोजन में हिमांशु, गौरव, सिद्दीकी, विश्वदीप, अमित, मनीषा, चन्द्रभूषण तथा पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम सहित सेवायोजन व एन.एस.आई.सी. के अन्य कार्मिकों का भी सराहनीय सहयोग रहा।