पीयू विधि के विद्यार्थियों ने न्यायालय में क्रिया भ्रमण , न्यायालय की कार्यवाही को बारिकी से देखा और समझा 

पीयू विधि के विद्यार्थियों ने न्यायालय में क्रिया भ्रमण , न्यायालय की कार्यवाही को बारिकी से देखा और समझा 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह जी की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के बीएएलएलबी (आनर्स) कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की टीम का गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय जौनपुर में भ्रमण कार्यक्रम दत्तोपंत ठेंगड़ी विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

छात्र-छात्राओं की टीम ने जिला एवं सत्र न्यायालय, अपर जिला जज न्यायालयों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पारिवारिक न्यायालयों एवं मजिस्ट्रेट न्यायालयों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी न्यायालयों की विभिन्न कार्रवाइयों से अवगत हुए तथा उनकी बारीकियों को सीखा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें विधि के विभिन्न विषयों का निर्देशन दिया तथा टीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की टीम के साथ विधि संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार, डॉ. मंगला प्रसाद यादव, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं डॉ. शुभम सिंह उपस्थित रहे।