संत विनोबा कालेज देवरिया में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संत विनोबा कालेज देवरिया में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवरिया। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को अंत: महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ,जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अर्जुन मिश्रा ने किया उन्होंने प्रतियोगियों को कठिन परिस्थितियों में भी हार ना मानने तथा अनुशासन और एकाग्रता से खेलों में प्रतिभाग़ करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि शतरंज खेल मानसिक स्थिति को मजबूत बनाता है वर्तमान समय में शतरंज खेल में भारत का डंका पूरे देश में बज रहा है ।प्रतियोगिता में कुल 20 बालक- बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।
बालक वर्ग में एलएलबी तृतीय वर्ष के सिद्धिविनायक गोंड ने स्वर्ण पदक तथा बीए द्वितीय वर्ष के आकाश ने रजत पदक प्राप्त किया और बालिका वर्ग में बीकाम द्वितीय वर्ष की सिद्धि बरनवाल ने स्वर्ण पदक तथा एलएलबी तृतीय वर्ष की स्नेहा ने रजत पदक हासिल किया।
समस्त प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षक डॉ मंतोष कुमार मौर्य की देख रेख में हुई उन्होंने बताया कि शतरंज खिलाड़ियों की रचनात्मकता, बेहतर योजना,कौशल के विकास तथा समस्याओं के जल्द समाधान के विकास में मददगार होता है।
इसलिए अधिकतम संख्या में शतरंज खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए ।सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियो को डॉ तूलिका पांडे ,डॉ अभिनव चौबे, डॉ उर्वशी पचेरिया, डॉ पुनीत सिंह, डॉ निखिल गौतम आदि शिक्षकों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
