राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1300वाँ दिन

जौनपुर 28 फरवरी 2025। सत्याग्रह आन्दोलन के 1300वें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा।

 सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।

 आन्दोलन के समर्थन में विजय बहादुर सिंह, प्यारेलाल, आदित्य नारायण शर्मा, रामबहाल यादव, रामनगीना यादव, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बिहारीलाल यादव, विनय कुमार उपाध्याय, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमरेश कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र श्रीवास्तव, धीरज पाठक, अमरेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।