रामपुर कारखाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

रामपुर कारखाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव साकिन डिघवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को पटनवापुल के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

 बता दें कि उक्त अभियोग में अभि0गण संतोष यादव पुत्र राजपति यादव, फूलचन्द्र यादव पुत्र राजपति यादव, राजेश यादव पुत्र राजपति यादव साकिनान डिघवा पोस्ट गोविन्दपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी तथा अभियुक्त छोटे लाल यादव पुत्र राजपति यादव को न्यायालय के समक्ष पूर्व में आत्मसमर्पण किया गया तथा अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव साकिन डिघवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की गिरफ्तारी शेष बाकी थी ।  

गिरफ्तार करने वाली टीम में उoनि0 सुरेन्द्रनाथ तिवारी थाना रामपुर कारखाना, काo यशोदानन्द चौहान थाना रामपुर कारखाना, काo संजय कुमार यादव थाना रामपुर कारखाना आदि रहे।