यूपी बोर्ड परीक्षा कुंभ में भीड़ के कारण प्रयागराज जिले में टली, अन्य सभी जिलों में होगी समय से परीक्षा 

प्रयागराज। जनपद में महाकुंभ के दौरान जुट रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यूपी बोर्ड की परीक्षा को रद्द किया गया है। 24 फरवरी से शुरू होने वाले बोर्ड एग्जाम का पहला पेपर प्रयागराज जिले में नहीं होगा। इसकी डेट बदली जा रही है जिसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। यह बड़ा फैसला छात्रों को होने वाली संभावित असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी हुई आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की परीक्षा अब 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार से शुरू की जा रही परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले में टाली जा रही है। बाकी जिलों में तय कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि पूरे राज्य में यूपी बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलने वाले हैं। 10वीं व 12वी की ये परीक्षाएं दो पाली में होंगी, पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।