कलिंद इंटर कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का नवोदय में चयन
देवरिया। जनपद के खरजरवा मोहल्ले में स्थित कलिंद इंटर कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर एक कीर्तिमान बनाया हैl
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने चयनित सभी विद्यार्थियों को माल्यार्पण के साथ मिठाई खिलाया । उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के सदस्य गण की उपस्थिति में बैठक कर उनको एक कार्यक्रम करके सम्मानित करने का फैसला किया गया है l
सभी चयनित छात्रों को अभिभावक सहित प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नाथ तिवारी, परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर शशि पाल राव, डॉक्टर कमलेश मिश्रा के साथ विद्यालय परिवार नें उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
