मंदिर में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार देवी के आभूषण नहीं हुआ बरामद
मंदिर में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार देवी के आभूषण नहीं हुआ बरामद
देवरिया । जनपद के सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार थाना क्षेत्र स्थित बरडीहा दलपत देवी मंदिर में बीते 10 मई की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कर्मबीर सिंह उर्फ विकास सिंह (पुत्र राजनरायन सिंह, निवासी ग्राम बरडीहा दलपत, थाना लार, जनपद देवरिया, उम्र लगभग 29 वर्ष) को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक शाल, एक गमछा, एक झोले से एक रॉड, एक हथौड़ी, एक नुकीली बरछी और चोरी के 13,150 रुपए नकद बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त कर्मवीर सिंह के खिलाफ लार थाने में चोरी के दो पुराने मुकदमे दर्ज हैं, जो करीब दस-पंद्रह वर्ष पहले के हैं। हालांकि लार पुलिस माता जी के आभूषणों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम मूरत राम, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल नेहा पाण्डेय आदि रहे।
