ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर फूंका अखिलेश का प्रतिकात्मक पुतला

ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर फूंका अखिलेश का प्रतिकात्मक पुतला

सुलतानपुर। सहकारी बैंक के डायरेक्टर कृष्ण नारायण तिवारी उर्फ किन्नू तिवारी की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।कलेक्ट्रेट के सामने अखिलेश यादव का प्रतिकात्मक पुतला फूंका।

यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के एक्स एकाउंट से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को लेकर दिए गए विवादित व आपत्तिजनक पोस्ट के कारण की गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किन्नू तिवारी ने कहा ब्राह्मण, समाज का प्रबुद्ध वर्ग हैं।समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए किन्नू तिवारी ने कहा यह समाजवादी पार्टी के लिए ताबूत की कील साबित होंगी।

सपा को इसका अंजाम 2027 चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल सनी मिश्रा ने कहा की ब्राह्मण समाज भारतीय संस्कृति का आधार है।उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी की गन्दी व गाली गलौज वाली राजनीति‌ को सबक सिखाएगी।

विरोध प्रदर्शन में रमेश शर्मा प्रधान, रमेश उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा,शुभम द्विवेदी एडवोकेट, राजेश मिश्रा, सुधांशु तिवारी,शुभम तिवारी, प्रवीण मिश्रा, ज्ञान पाण्डेय,शैलेश पाण्डेय समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।