देवरिया में पनीर के नमूनों को दो प्रतिष्ठानों से किया संग्रहित

देवरिया में पनीर के नमूनों को दो प्रतिष्ठानों से किया संग्रहित

देवरिया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देवरिया में एक विशेष अभिसूचना आधारित कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, विनय कुमार सहाय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

         इस अभियान के अंतर्गत रामलीला मैदान रोड स्थित एक थोक खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव द्वारा पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, उसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पनीर विनिर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार द्वारा पनीर का एक अन्य नमूना जांच हेतु लिया गया।

        दोनों नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।