दूध विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष अभियान
दूध विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष अभियान
देवरिया। जनपद देवरिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत सदर तहसील क्षेत्र के महुआनी चौराहा और नगर पालिका क्षेत्र के भीखमपुर रोड पर दूध विक्रेताओं की चेकिंग की गई।
इस दौरान कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस कार्यवाही से दूध बेचने वाले व्यापारीयों मे हड़कंप मचा हुआ है।
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, मानवेंद्र कुमार, नेहा त्रिपाठी, घनश्याम वर्मा और राजू पाल आदि जाचं टीम में शामिल रहे। यह जानकारी सहायक आयुक्त (खाद्य) ने दी है।
