देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती, 10 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती, 10 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती, 10 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

 देवरिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवरिया डिपो ने बताया है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो रही है। वर्तमान में देवरिया डिपो में कुल 55 पद रिक्त हैं। बसों की उपलब्धता के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

       संविदा चालकों की भर्ती हेतु विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को प्रतापपुर चौराहा, 13 अक्टूबर को लार ब्लॉक, 15 अक्टूबर को मईल चौराहा तथा 17 अक्टूबर को कपवार चौराहा पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।

        सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती शिविर में अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास होनी आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 23 वर्ष 6 माह से कम नहीं होनी चाहिए तथा लंबाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए।

         उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को आवेदन के समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है।