देवरिया जिले के ग्राम चुरिया मे ग्रामीणो ने पकड़े दो अजगर
देवरिया । जनपद के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गाव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाव के कुछ लोगो लगभग एक सप्ताह पूर्व दो अजगर को एक बास के बीच देखा । देखते ही देखते ये खबर पुरे गाव मे फैल गई । सभी गाव वाले तब से काफी डरे हुए थे कि कही किसी बच्चे या पालतू जानवर को न निगल जाए ।
वही रविवार को ग्रामीणो ने वन विभाग को सूचना दी की गाव के लोगो ने अथक प्रयास से दोनो विशालकाय अजगर को पकड़ कर बोरे मे बंद कर दिया । सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने मौके से दोनो अजगर को कब्जे लेकर चली गई ।
