सलेमपुर पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवरिया जिले के सलेमपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम के लिए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस टीम ने 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त बन्टी राजभर उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी सहेला थाना पवई जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर धनौती राय पुल के पास से धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ध्यातव्य है कि अभियुक्त बन्टी राजभर उपरोक्त के विरुद्ध थाना सलेमपुर पर दिनांक 06.12.2025 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त बन्टी राजभर उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ० नि०अरविन्द कुमार, का0 अजीत यादव, का0 अनिमेश यादव, आदि रहे।
इस संबंध में सलेमपुर सीओ मनोज कुमार ने बताया कि थाना सलेमपुर जनपद देवरिया पर पंजीकृत मुकदमा अन्तर्गत धारा उ०प्र० गैंगेस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त बन्टी राजभर पुत्र संतलाल निवासी सहेला थाना पवई जनपद आजमगढ़ जिस पर पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा 25,000/- रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था। उक्त पुरुस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को थाना सलेमपुर जनपद देवरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट - मनोज कुमार (सीओ सलेमपुर देवरिया)
