देवरिया की लार पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
देवरिया की लार पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
देवरिया। खबर देवरिया जिले से है जहां लार थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए एक शातिर चोर को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों अभियुक्त द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल में फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल की जा रही थी।
आपको बता दें कि ये सफलता उस दौरान लगी जब पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लार थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चनुकी पुलिया के पास से उमेश प्रसाद नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें एक स्प्लेंडर प्लस और एक पल्सर बाइक शामिल है।
जांच में सामने आया कि दोनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें चलाया जा रहा था। बरामद सभी बाइक चोरी के मुकदमों से जुड़ी हुई हैं और अलग-अलग थानों में इनके संबंध में केस दर्ज हैं।
