समर कैंप जैसी गतिविधियों से बढ़ता है बच्चों का ज्ञान : उपेंद्र कुमार भारती

समर कैंप जैसी गतिविधियों से बढ़ता है बच्चों का ज्ञान : उपेंद्र कुमार भारती

देवरिया। जनपद  के रामपुर कारखाना विकास खण्ड क्षेत्र के विद्यालयों में चल रहे समर कैंप कार्यक्रम में बच्चें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को खेल के माध्यम से गुण सीख रहे हैं। जहां समर कैंप 21 से 10 जून तक संचालित किया जा रहा है।

 इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखारभिंडा लाला में आयोजित समर कैम्प में बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को समूह में विभाजित कर सामाजिक समस्याओं कुरीतियों, पर्यावरण एवं स्वच्छता आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई।

 खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने बताया कि समर कैंप जैसी गतिविधियों से बच्चों में ज्ञान बढ़ता है।विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जो बच्चों को वास्तविक दुनिया के अधिक करीब ले जाती है तथा उनके ज्ञान में वृद्धि करने में सहायक होती है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय, सच्चिदानंद राव, किसमती देवी आदि उपस्थित रहें।