सपा कार्यालय में मनाया गया संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती

सपा कार्यालय में मनाया गया संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती

देवरिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बांस देवरिया पर भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके तत्पश्चात रामगुलाम टोला स्थित डॉ.अम्बेडकर की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने माल्यार्पण किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ सामाजिक न्याय जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय व सम्मान प्रदान करता है। आज संविधान की मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी का दायित्व है कि वह जन-जन को जागरूक करे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। 

सपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ह्रदय नारायण जायसवाल ने कहा कि डा. अम्बेडकर हमेशा से समाज के कमजोर व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे बाबा साहेब के आदर्श मूल्य एवं उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव,सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव,एन.पी.यादव, राजवंशी राजभर, जयराम राजभर,देवेंद्र भारती,राधेश्याम,रामआधार, रमेश, गिरीश जायसवाल, हरिओम लाला हरिकेवल यादव, गुड्डू यादव, राम नारायण,रामप्रीत यादव,लारेब रहमान, अर्जुन, अनीश कुशवाहा, विनोद, काका, सोनू प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।