विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल से प्रतिभाओं को निखारने और सीखने का मिलता है अवसर

विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल से प्रतिभाओं को निखारने और सीखने का मिलता है अवसर

देवरिया । जिले के भटनी क्षेत्र के नोनापार छपरा टोला स्थित आरडी मॉडल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ रितेश नाथ तिवारी, डॉ राकेश तिवार, सत्यप्रकाश तिवारी आदि ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

 ग्रामीण परिवेश में ऐसे मॉडल का अवलोकन अतिथियों ने खूब सराहा। इस दौरान प्रमुख रुप से मिशाइल लांचर, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, श्वसन तंत्र प्रणाली आदि के मॉडल को खूब सराहना मिली। विज्ञान प्रदर्शनी में आयुषी तिवारी, कात्यायनी मिश्र, नित्या यादव, नीलम यादव, दिव्यांशी मौर्य, सर्वज्ञ सिंह, कार्तिकेय तिवारी, मधु तिवार, शबनम खातून आदि की टीम ने मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में सीखने के लिए बच्चों का प्रयास काफी सराहनीय है।

 विज्ञान सहित सभी विषयों के लिए बच्चों को स्वयं करके सीखने का अवसर देना चाहिए। जिससे बच्चे तेजी से विषय वस्तु को समझते हैं। बच्चों को गंगेश्वर नाथ तिवारी, श्रीनारायण तिवारी, डॉ संदीप मिश्र,अजय पाण्डेय, धु्रव कुमार, पवन कुमार, वीरेन्द्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। संस्थापक रवीन्द्र नाथ तिवारी तथा राघवेश तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिवानी तिवारी, सोनी विश्वकर्मा, शिवकुमार पाण्डेय, पवन तिवारी, दिव्या मिश्रा, सूरज यादव, वापी मलीक आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।