यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा 5 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं आप भी देखे टाइम टेबल
यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा 5 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं आप भी देखे टाइम टेबल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की यह सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इस बार यूपी बोर्ड ने मात्र 20 दिनों के भीतर पूरी परीक्षा संपन्न कराने का एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की है।
जारी टाइमटेबल के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन यानी 5 फरवरी को मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। सुबह की पहली पाली (First Shift) में हाईस्कूल के छात्रों के लिए हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, दोपहर की दूसरी पाली (Second Shift) में इंटरमीडिएट के छात्र हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा में शामिल होंगे।
दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं बोर्ड द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित की जाएंगी।
प्रथम पाली (सुबह): 8:30 बजे से 11:45 बजे तक वहीं द्वितीय पाली (दोपहर): 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
छात्र अपना विषयवार विस्तृत कार्यक्रम यहां देख सकते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।
