बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

देवरिया। गौरी बाजार हाटा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने जीजा के साथ भाई के बारात से वापस लौट रहा था दोनों एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे कि युवक को गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में उनके जीजा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार के पिपराबारी निवासी आदित्य उर्फ जोखन पांडेय (35) पुत्र रामसूरत अपने छोटे भाई राहुल की बारात में कुशीनगर के धर्मवली गए थे। शुक्रवार सुबह अपने जीजा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वो 

गौरीबाजार- हाटा मार्ग पर हाटा कोतवाली के देवकली के निकट सुबह करीब सात बजे गौरीबाजार के तरफ से आ रही रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में आदित्य की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके जीजा ज्ञानेश्वर बाल बाल बच गए। सड़क हादसे में दूल्हे के बड़े भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले ही दुबई से आदित्य शादी में शामिल होने के लिए आया था। आदित्य उर्फ जोखन तीन भाईयों में कामाख्या व राहुल से मझिला था। जो दुबई में रह कर पेंटर का काम करते था। जिसके दो मासूम पुत्र सार्थक (7) व अभि (5) हैं। घर में शादी का माहौल था जो अचानक मातम में बदल गया।पत्नी प्रतिमा, मां ऊषा व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है

।