पुलिस ने अवैध तमंचा, एम्प्लीफायर और साउण्ड मिक्सर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

पुलिस ने अवैध तमंचा, एम्प्लीफायर और साउण्ड मिक्सर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मटियरा बाग के पास से 02 अभियुक्तों क्रमशः संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा सा0 कोटवा बसावन टोला थाना महुआडीह जनपद देवरिया उम्र 24 वर्ष तथा मंजेश भारती पुत्र कृष्णानन्द प्रसाद सा0 कोटवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया उम्र 23 वर्ष को 02 नाजायज तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा उनकी निशानदेही पर झाड़ियों के नीचे छिपा कर रखा गया था ।

चोरी का 01 एम्प्लीफायर व 01 साउण्ड मिक्सर के साथ गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपनारायण, का0 अजीत यादव, का0 चक्रधारी चौहान, का0 अखिलेश यादव, रि0का0 रजनीश यादव आदि रहे।