पुलिस की तत्परता से तीन घंटे में गुमशुदा बालक बरामद
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बालक को महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना हरपुर बुदहट में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई 29 जुलाई को घर से कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 198/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थाना हरपुर बुदहट की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाए गए।
पुलिस की लगातार कोशिशों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर परिजनों में खुशी का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है।
