देवरिया क्रिकेट क्लब की प्रचंड जीत, गोरखपुर को 175 रनों से रौंदा

देवरिया क्रिकेट क्लब की प्रचंड जीत, गोरखपुर को 175 रनों से रौंदा

63 रनों पर सिमटी गोरखपुर की टीम

देवरिया। शहर के स्व. रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्वर्गीय सुरेश प्रसाद मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में देवरिया क्रिकेट क्लब ने चौतरफा शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को 175 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और निर्धारित 30 ओवरों में 238 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम देवरिया के धारदार गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। गोरखपुर के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 63 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

देवरिया की इस ऐतिहासिक और एकतरफा जीत के मुख्य सूत्रधार कप्तान अमित यादव रहे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच के बाद 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।