थाना रामपुर कारखाना व महुआडीह पर नियुक्त समस्त विवेचकों का किया गया ओआर

थाना रामपुर कारखाना व महुआडीह पर नियुक्त समस्त विवेचकों का किया गया ओआर

देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा थाना रामपुर कारखाना व महुआडीह पर नियुक्त सभी विवेचकों का ओआर (अर्दली रुम) किया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक विवेचक से उनकी लंबित विवेचनाओं का विस्तृत विवरण प्राप्त किया और विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विवेचनाओं में पारदर्शिता बनाए रखें और सभी मामलों का निस्तारण साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर किया जाए।

 इस समीक्षा का उद्देश्य पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाना और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।