जौनपुर के मछलीशहर में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, दो किशोरियों समेत चार हिरासत में

जौनपुर के मछलीशहर में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, दो किशोरियों समेत चार हिरासत में

जौनपुर के मछलीशहर में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, दो किशोरियों समेत चार हिरासत में

जौनपुर। जनपद के मछलीशहर कस्बे में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कथित देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर दो नाबालिग युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कृपा शंकर मोहल्ले में पानी की टंकी के पीछे की गई। फिलहाल सभी से मछलीशहर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन और पुलिस को मछलीशहर के कृपा शंकर मोहल्ले में पानी की टंकी के पीछे संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार प्राची जायसवाल, स्थानीय चौकी इंचार्ज और डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान मौके से दो युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई दोनों युवतियां नाबालिग हैं। इनमें से एक युवती बिहार राज्य की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी जौनपुर जिले के ही सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी उनकी उम्र और पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कार्रवाई के बाद पुलिस टीम चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर मछलीशहर कोतवाली ले आई, जहां मामले से जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पकड़े गए लोगों की वास्तविक भूमिका और आगे की विधिक कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।