कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी विजय शेखर मल्ल 'रोशन' एवं मिर्जा खुर्शीद अहमद के देवरिया आगमन पर गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी विजय शेखर मल्ल 'रोशन' एवं मिर्जा खुर्शीद अहमद के देवरिया आगमन पर गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत

देवरिया। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' एवं शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद के प्रथम देवरिया आगमन पर जनपद के कांग्रेस जनों ने पुरवा चौराहे पर गाजे बाजे के साथ भव्य0 स्वागत किया तत्पश्चात जुलूस लेकर सिविल लाइंस होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर सुभाष चन्द्र बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण फिर टाउन हॉल स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह के साथ सम्पन्न हुई। 

कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश में सरकार कि नीतियों से आम जनमानस परेशान हैं सरकार सिर्फ झूठे वादे कर जनता को उलझाए हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सत्तासीन सरकारें सिर्फ जाति, धर्म, संप्रदाय में जनमानस को उलझाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है बेरोजगारी चरम पर है किसानों का जबर्दस्त शोषण हो रहा है महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं है लेकिन सरकारी आंकड़े में सब कुछ ठीक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व जो पार्टी ने दिया है उसपर खरा उतरने के लिए जी जान से मेहनत करूंगा और जनपद के समस्त कांग्रेसजनों के सहयोग से कांग्रेस की नीतियों रीतियों को आगे बढ़ाते हुए नया मुकाम हासिल किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद ने कहा कि समस्त कांग्रेस जनों के साथ मिलकर शहर में हर वार्डो में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा तथा आगामी चुनावों में परचम लहराया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि विजयशेखर मल्ल रोशन संगठन के अनुभवी है ये संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे है ये संगठन के नए शिल्पी होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, मुन्ना राघवेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, राजकुमार जायसवाल, आनन्द देव गिरि, नागेन्द्र शुक्ल, जुलेखा खातून, दीनानाथ भारती, आनंदेश्वर सिंह, भरत मणि त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, मनोरमा कुशवाहा, सुभाष राय, धर्मेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी, नीलेश त्रिपाठी, समीर पाण्डेय, जवाहर लाल, महेन्द्र अम्बेडकर, जगरनाथ यादव, आलोक त्रिपाठी, दीनदयाल, शाकिर हुसैन, रत्नेश मल्ल पिंटू, उत्तेज मिश्रा, मधु शर्मा, रीता, चन्दन वर्मा, राकेश वर्मा, सुनील यादव, पिंटू गुप्ता, रजनीश, हरीशचंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, सत्यम पांडेय, संजीव मिश्रा, सुनील द्विवेदी, विनोद दूबे, अब्दुल जब्बार, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मनोज मणि, जयराम उपाध्याय, संदीप पाण्डे, अशोक गौड़, सत्यप्रताप मिश्र अंशु, सच्चितानंद मिश्र, रामप्रवेश सिंह आदिलोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रामजी गिरि एवं संचालन अरविन्द शाही ने किया।