ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैग का पर्दाफाश
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैग का पर्दाफाश
देवरिया। जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। ये सफलता उस दौरान लगी जब श्रीरामपुर पुलिस टीम और एसओजी टीम ने ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले गैग को धर दबोचा। जिसमें पुलिस टीम ने मौके से तीन अभियुक्त को धर दबोचा। जहां टीम ने तीनों अभियुक्तों के पास से 18 एटीएम कार्ड, सात सीएम कार्ड, एक लैपटॉप के साथ ही 29 हजार रुपए नगद के साथ ही कई बैंक खातों के पास बुक और चेक बुक बरामद किया।
वही इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन गेमिंग खिलाने के नाम पर अलग अलग खातों में पैसा मंगवाते थे हमारी टीम ने 12 खातों में एक लाख पच्चीस हजार रुपए फ्रिज किया गया है पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी ऑनलाइन गेमिंग के लिए अथवा सट्टा लगाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन पैसे किसी को ना भेजे अन्यथा आप सभी ठगी के शिकार हो सकते है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ० नि० आशीष राय थाना श्रीरामपुर, हे०का० कैलाश पटेल थाना श्रीरामपुर, हे०का० हरिकेश गुप्ता थाना श्रीरामपुर, का० राजेन्द्र राव थाना श्रीरामपुर, उ०नि० रिजवान अली एसओजी टीम, हे०का० शामसुलेन खान एसओजी टीम,
का० प्रिन्स सिंह एसओजी, का० विशाल जायसवाल एसओजी टीम,
का० विजय कुमार यादव एसओजी टीम, का० रितेश सोनकर एसओजी टीम आदि रहे।
